- Hindi News
- National
- Gawo News Holi Celebrated In Madhuban 15000 Devotees Reached Holi Festival
मधुबन में होली की रही धूम, होली महोत्सव में पहुंचे 15000 श्रद्धालु
जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन में बड़े ही धूमधाम के साथ होली महोत्सव संपन्न किया गया। इस अवसर पर देश के कोने-कोने से 10 से 15 हजार तीर्थ यात्रियों ने होली महोत्सव में भाग लिया। मधुबन के जैन श्वेतांबर सोसायटी के भोमिया बाबा मंदिर, भोमिया जी भवन, श्री धर्म मंगल जैन विद्यापीठ,
कच्छी भवन, तलेटी तीर्थ आदि मंदिरों में होली महोत्सव का आयोजन किया गया।
होली महोत्सव के शुभ अवसर पर जैन श्वेतांबर सोसायटी भोमिया बाबा मंदिर में तीन दिवसीय होली महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें पूनम की रात्रि जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से आए भजन मंडलियों ने भाग लिया। इन भजन मंडलियों में क्रमशः मधुबन मंडल, रांची मंडल, मित्र मंडल, डागा मंडल, आदेश्वर मंडल, वीर मंडल, गौतम मंडल, महावीर मंडल सहित कई भजन मंडलियों ने भजन में भाग लिया। लॉटरी के माध्यम से भजन मंडलियों को बारी-बारी मंच पर आमंत्रित किया गया और सभी भजन मंडलियों को अपना कला का जौहर दिखाने के लिए 45 मिनट का समय दिया गया। सभी भजन मंडलियों ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति दी। जिसमें देश तीर्थयात्री झूम उठे।
बाबा भोमिया की आरती उतारने की बोली लगाई गई। जो 16 मन घी के भाव से आरती उतारने की बोली लगाई जाती है। जिसमें सर्वाधिक 31501 मन घी की बोली लगाई गई। बोली लगाने वाले श्रद्धालु बाबा भोमिया की आरती सर्वप्रथम उतारे फिर देश दुनिया से आए तीर्थ यात्रियों ने बाबा भोमिया की आरती उतारी। मधुबन में होली का विशेष महत्व है। सभी दुकानदारों को डोली डेली मजदूर गोदी मजदूर आदि को साल भर से होली का इंतजार रहता है। इस होली के 1 सप्ताह के आमदनी से 6 महीने तक लोग अपने घर चलाते हैं।
हालांकि इस वर्ष कोरोना वायरस का डर मधुबन में भी रहा। कई कोठियों के प्रबंधकों ने बताया कि कोरोना के डर से लोग अपना बुकिंग को रद्द कर दिए। नतीजा अगले वर्ष 20 से 25000 तीर्थयात्री मधुबन पहुंचे थे। लेकिन इस वर्ष 10 से 15000 ही तीर्थयात्री मधुबन आए। बीते वर्ष भोमिया बाबा की आरती की बोली 41000 मन घी की बोली लगाई गई थी। लेकिन इस वर्ष 31501 मन में ही सिमट के रह गई। यहां यह भी बता दें कि मधुबन में रंग गुलालों की होली नहीं बल्कि फूलों की होली खेली जाती है।
मधुबन सहित पूरे पीरटांड़ में धूमधाम से मनी होली
मधुबन | मधुबन के विभिन्न संस्थानों में होली महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पालगंज स्थिति बंशीधर मंदिर में सैकड़ों वर्षों से होली महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत इस वर्ष भी एकादशी से पूर्णमासी तक 5 दिनों तक लगातार होली महोत्सव मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के पालगंज, कुम्हरलालो, नावाडीह, चिलगा, बिशनपुर, हरलाडीह, कुड़को, मंडरो, सिमरकोढ़ी, तुईयो, बदगावां, खुखरा, खरपोका, चिरकी, मधुबन, बांध में होली महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ-सीओ सहित कई अधिकारियों ने होली महोत्सव मनाया। वहीं पीरटांड़ थाना, मधुबन थाना, खुखरा थाना, हरलाडीह ओपी में प्रभारियों के साथ पुलिस कर्मियों ने होली मनायी। पालगंज स्थित बंशीधर मंदिर में होली महोत्सव को संपन्न करने में ग्रीष्म भक्त, बासुकिनाथ उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, अनिलेश गौरव, विपुल वत्सल, भागवत बल्लभ भक्त, आदि शामिल थे।
मधुबन में फगुआ गीत गाते लोग।
मधुबन के भोमिया भवन में जुटे श्रद्धालु।
सजा बाबा भोमिया का दरबार।