गांडेय थाना में होली मिलन समारोह
होली पर फगुआ गीत गाते लोग।
गांडेय | गांडेय थाना परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में गांडेय पुलिस इंस्पेक्टर दिलीप कुमार यादव, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास समेत सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि समेत उपस्थित लोगों ने एक- दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की हार्दिक बधाई दी। इस दौरान होली गीत पर ढोलक तथा हारमोनियम की धुन पर लोग झूमते दिखे। बाद में रंग, गुलाल तथा मिठाई बांट कर होली की खुशी बांटी गयी। मौके पर गांडेय पुलिस इंस्पेक्टर दिलीप कुमार यादव, जीतेन्द्र कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास, एएसआई युसूफ मल्लिक, उपप्रमुख अकबर अंसारी, भाजपा के भरत लाल शर्मा, शिक्षक सुधीर कुमार गुप्ता, ध्रुवदेव पंडित, अजीत कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।