पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saria News If The Press And Police Are Caught Writing On Fake Vehicles Action Will Be Taken

फर्जी ढंग से वाहनों पर प्रेस और पुलिस लिखा हुआ पकड़े गए तो होगी कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरिया पुलिस अंचल निरीक्षक सह थाना प्रभारी आरएन चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को थाना के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उधर से गुजर रहे सभी दोपहिया, तिपहिया, चार पहिया व बड़े वाहनों को रोक कर वाहनों के कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा संबंधी कागजात व संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई। गाड़ियों की डिक्की खोल कर भी जांच की गयी। हालांकि इस दौरान किसी भी वाहन में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं बरामद हुआ। लगभग सौ से अधिक बड़े वाहन व मोटरसाइकिल की जांच की गई । इस दौरान दर्जन भर वाहनों को संदिग्ध स्थिति में जब्त कर थाना परिसर में रखा गया।

वाहनों की जांच करती पुलिस।
खबरें और भी हैं...