- Hindi News
- National
- Pirtand News Illegal Mining Of Sand Is Being Done Indiscriminately In Pirtand Area
पीरटांड़ इलाके में धड़ल्ले से किया जा रहा है बालू का अवैध उत्खनन
पीरटांड़ इलाके में बालू का अवैध धंधा बदस्तूर जारी है। सत्ता परिवर्तन के बाद भी बालू माफिया के हौसले में कोई कमी नहीं आई है। सैकड़ों ट्रैक्टर बालू प्रत्येक दिन पीरटांड़ के विभिन्न घाटों से ढोया जा रहा है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर वसूली की जा रही है। खनन विभाग अंचल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन संदिग्ध कार्यप्रणाली से सरकार को रोजाना लाखों के राजस्व की क्षति करवा रहे हैं। नाक के नीचे नकेल कसा जा रहा है। प्रत्येक दिन पीरटांड़ थाना, मधुबन थाना, खुखरा थाना, हरलाडीह ओपी के सामने से सैकड़ों ट्रैक्टर बालू अवैध रूप से पार किए जा रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। पीरटांड़ प्रखंड के बराकर चंपानगर घाट, बरदही घाट, अंगैया घाट, बोना सिंह घाट वगैरह से प्रत्येक दिन सैकड़ों ट्रैक्टर बालू ढुलाई की जा रही है और दिलचस्प बात यह है कि बालू माफिया द्वारा कारोबार में लगातार तेजी आ रही है। प्रखंड के कुछ स्थानों में बालू डंप किया जा रहा है। पीरटांड़ से बालू की तस्करी धनबाद जिला में धड़ल्ले से
की जाती है।
जोरिया और छोटी नदियों का अस्तित्व खतरे में
अवैध बालू के उत्खनन से बढ़ाकर सहित सभी छोटी नदियों का अस्तित्व खतरे में है। बालू माफिया द्वारा नदियों के दोहन एवं सीमित मात्रा में बालू उठाव से नदियों का जल स्रोत रसातल में जा रहा है। गर्मी के दस्तक देते ही पेयजल एवं कृषि भूमि के सिंचाई की समस्या लोगों के सामने सुरसा की तरह मुंह बाएं खड़ी हो जाती है। अवैध बालू के ढुलाई के कारण पालगंज, घोरबाद पथ, पंदनाटांड़, खरपोका, पथ, बरदही, चिलगा पथ, खुखरा महेशपुर पथ, खेता डाबर हरलाडीह पथ पैदल चलने लायक नहीं रह गया है।
बालू घाट से निकाला जा रहा अवैध बालू।