शास्त्रीनगर में चोरी के आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा
नगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ला में चोरी को अंजाम देते मोहल्ले के लोगों ने गुरुवार देर शाम आठ बजे एक चोर को पकड़ लिया। उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गये चोर का नाम ब्रह्मदेव कुमार वर्मा है, जो पचंबा थाना क्षेत्र के कोयरीडीह का रहने वाला है। आसपास के लोगों ने पहले उसे एक पेड़ में बांध कर जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद नगर पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद नगर पुलिस की पैट्रोलिंग पार्टी वहां पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।
शाम आठ बजे के आसपास चोर शास्त्रीनगर निवासी विभूति प्रसाद के घर में चोरी की नियत से घर में घूस गया। घर में घुसता देख घरवालों ने फाेन कर इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग विभूति प्रसाद के घर पर पहुंचे और चोर को दबोच लिया।
पकड़ा गया आरोपी।