पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saria News It Is Difficult To Get Confirmed Tickets And Berths In Trains

ट्रेनों में कन्फर्म टिकट व बर्थ मिलना मुश्किल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश के विभिन्न राज्यों में काम करने वाले लोग एवं विद्यार्थी होली की छुट्टी मनाकर दिल्ली, मुंबई, जयपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल समेत विभिन्न राज्यों के लिए रवाना होने लगे हैं। होली मनाने के लिए सरिया व आसपास के विभिन्न इलाकों में 8 मार्च तक सैकड़ों लोग घर पहुंचे थे और अब वापसी में जाने के लिए पसीने छूट रहे हैं। जिन व्यक्तियों ने तीन-चार महीने पूर्व वापसी टिकट कराया3 था वे तो आराम से यात्रा कर रहे हैं लेकिन जो पहले से वापसी टिकट नहीं करा पाए थे वो खासे परेशान हैं। इधर 16 मार्च तक किसी भी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं है। स्लीपर से लेकर एसी कोच में बर्थ उपलब्ध नहीं होने की वजह से कई यात्री वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने में जुट गए हैं। जेनरल व आरक्षित कोच की एक जैसी स्थिति बनी हुई है। इधर शुक्रवार व शनिवार को नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई मेल, नई दिल्ली-कालका मेल, धनबाद- लुधियाना गंगा सतलज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में यात्री काफी संख्या में सवार हुए। सरिया स्थित हजारीबाग रोड स्टेशन से सरिया, धनवार, जमुआ, विष्णुगढ़, बगोदर, चौबे से सैकड़ों की संख्या में यात्री देश के विभिन्न इलाकों के लिए सफर करते हैं। जिन यात्रियों का रिजर्वेशन उपलब्ध नहीं है वे तत्काल पर आश्रित होते हैं। इस दौरान पटना, रांची और धनबाद से खुलने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेन 31 मार्च तक रद्द किया गया है। इसमें गुरुवार की रात्रि धनबाद से खुलने वाली 13307 धनबाद- फिरोजपुर- लुधियाना एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं शुक्रवार को पटना व रांची से खुलने वाली रांची-पटना जनशताब्दी भी रद्द रही।

खबरें और भी हैं...