पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पद्मावती पूजन में जागरण का हुआ आयोजन, जुटे श्रद्धालु

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन स्थित दिगंबर जैन 20 पंथी ऊपरैली कोठी की ओर से संचालित आदि मंदिर में स्थापित पद्मावती मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन, चोला श्रृंगार एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। मौके पर पद्मावती का पंचामृत अभिषेक कर विशेष पूजन अर्चन किया गया।

20 पंथी कोठी के सहायक प्रबंधक मनोज कुमार जैन ने बताया कि हरेक शुक्रवार को पद्मावती का विशेष चोला श्रृंगार कराया जाता है। जिसके अंतर्गत जल एवं पंचामृत अभिषेक के बाद तेल, सिंदूर लगा कर माता का विशेष श्रृंगार किया गया।
इस अवसर पर पूरे विधि- विधान के साथ पूजन-अर्चन के
पश्चात रात्रि पारस ज्योति मंडल मधुबन द्वारा जागरण का आयोजन किया गया।

जिसमें लोग एक से बढ़कर एक माता का भजन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विभिन्न प्रांतों से आये जयंत श्रद्धालुओं के साथ जैन समाज के लोग भी पूजन में भाग लेकर रात्रि जागरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमन कुमार सिन्हा, नागेंद्र सिंह, पंकज जैन, मनीष जैन, राजा जैन, शैलेश जैन, लाजपत राय जैन, राजकुमार जैन, बीएन चौगुले सहित कई लोग शामिल थे।

हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यज्ञ झंडोत्तोलन

पीरटांड़ | पीरटांड़ प्रखण्ड क्षेत्र के राजपुरा गांव में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा आगामी 17 अप्रैल को होगा। यज्ञ झंडोत्तोलन कार्यक्रम शनिवार को किया गया जिसमें गांव के सभी लोग उपस्थित थे। महिला एवं पुरुष, बच्चे सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और एक महीने के लिए सभी के घरों में मांस, मछली, लहसुन, प्याज इत्यादि खाने पर वर्जित किया गया। यज्ञ समिति के संयोजक ओम प्रकाश महतो ने बताया कि यज्ञ की सारी तैयारियां हो चुकी है। यज्ञ को लेकर जल यात्रा में अधिकाधिक संख्या में महिलाएं भाग लेंगी। इस दौरान तरह-तरह के लोक नृत्य, झांकी प्रस्तुत करेंगे। वहीं जल यात्रा में डुमरी विधायक सह मंत्री जगन्नाथ महतो एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू उपस्थित होंगे। मौके पर मुखिया गिरजा शंकर महतो, ओम प्रकाश महतो, राधेश्वर महतो, जगदीश महतो, मोहन महतो, भोला सिंह, ललन राय, टेकलाल महतो, दशरथ महतो, कौशल्या देवी, कलावती देवी, उषा देवी, विनोद महतो, पिंकी देवी, उर्मिला देवी आदि कई लोग उपस्थित थे।

मधुबन में सजा पद्मावती का दरवार।
खबरें और भी हैं...