पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली कटौती को लेकर झामुमो ने किया प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीवीसी के मनमाने रवैये के खिलाफ शुक्रवार को झामुमो डुमरी प्रखंड कमेटी की ओर से उपभोक्ताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने निमियाघाट स्थित डीवीसी के पावर सब स्टेशन में प्रदर्शन किया। बाद में विभाग के अधीक्षण अभियंता द्वारा इस संबंध में विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना देने और उच्च अधिकारियों द्वारा पावर कट पर मिलने वाले निर्देश के आश्वासन और पार्टी द्वारा 24 घंटे के अंदर सार्थक पहल की चेतावनी देने के बाद उपभोक्ता और कार्यकर्ता लौट गए। बिजली कटौती को लेकर सभी ने नाराजगी जताई है।

डीवीसी द्वारा क्षेत्र में 18 घंटे बिजली कटौती से आक्रोशित उपभोक्ता और कार्यकर्ता पार्टी के केन्द्रीय सदस्य कारी बरकत अली व प्रखंड अध्यक्ष निरंजन महतो के नेतृत्व में दोपहर करीब एक बजे डीवीसी के निमियाघाट पावर सब स्टेशन पहुंचे। वे डीवीसी की मनमानी नहीं चलेगी, झारखंड में रहना है तो डीवीसी को बिजली देना होगा, बिजली नहीं तो झारखंड में डीवीसी नहीं, डीवीसी हाय हाय आदि नारे लगा रहे थे। मौके पर उपस्थित सब स्टेशन के कार्यपालक अभियंता राजेश प्रसाद से प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कारी बरकत अली ने बात की। कार्यपालक अभियंता का कहना था कि उन्हें पावर कट के लिए उच्च अधिकारियों का निर्देश मिला है।

इसके बाद कार्यपालक अभियंता ने विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके दास से कारी बरकत अली की मोबाइल पर बात कराई। उन्होंने अधीक्षण अभियंता से कहा कि विभाग का यह निर्णय जन विरोधी है। इस निर्णय को वापस लें। कहा कि आपने होली जैसे महत्वपूर्ण पर्व में भी पुरे क्षेत्र को अंधेरे में रखा है। इस मौके पर कैलाश चैधरी, राजकुमार पाण्डेय, राजकुमार महतो, अजित कुमार, संजय मेहता, डेगनारायण महतो, रामटहल साव, संजय बर्मा, प्रवीण भदानी, रविन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

बिजली कटौती का विरोध करते झामुमो के कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...