पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Giridih News Keep The Land Mafia And Middlemen Away From The Zonal Office Ac

भू-माफियाओं और बिचौलियों को अंचल कार्यालय से दूर हीं रखें : एसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अपर समाहर्ता आलोक कुमार ने गिरिडीह सदर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अंचल अधिकारी ने 5 राजस्व उप निरीक्षक एवं अमीन की रिक्तियों के बारे में अवगत कराया गया। अपर समाहर्ता ने दाखिल-खारिज की समीक्षा के दौरान 460 मामले के विरुद्ध 15 मामले 30 दिनों से अधिक के लंबित पाए गए। अभी तक सदर अंचल में कुल 7058 दाखिल खारिज के मामले ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं जिसमें से 2125 मामलों का शुद्धि पत्र निर्गत किया गया है। 4473 मामलों को अस्वीकृत किया गया है। अस्वीकृत किए गए मामलों का अपर समाहर्ता ने समीक्षा की। जिस पर अपर समाहर्ता दिए गए कारणों से संतुष्ट ना होकर यह निर्देश दिया कि दाखिल खारिज मामलों को अत्यधिक निष्पादन करें एवं ऑनलाइन पंजी टू में जहां-जहां अद्यतन की आवश्यकता हो उसे ससमय निष्पादित करें । यदि किसी दाखिल-खारिज वाद को अस्वीकृत करने के क्रम में स्पष्ट रूप से अंचलाधिकारी अपने मंतव्य के साथ पूर्ण विवरणी दर्ज करते हुए अस्वीकृत करें। निर्देश दिया कि आम जनों का कार्य दृढ़ता पूर्वक निष्पादित करें एवं बिचौलियों, भू- माफिया को कार्यालय परिषर से दूर रखें।

बैठक करते अधिकारी।

लगान की वसूली बढ़ाएं

वित्तीय वर्ष में सदर अंचल में अब तक 33.26प्रतिशत राजस्व वसूली की गई है। निर्देश दिया कि क्षेत्र भ्रमण करें एवं अपने क्षेत्र की पूरी जानकारी रखते हुए अत्यधिक वसूली का कार्य करें । रैयतों को आ रही समस्याओं का निराकरण करें। जिसमें से विशेषकर हल्का संख्या 02, 03, 04 एवं 11 में कम वसूली की गई है। राजस्व उपनिरीक्षक को निर्देश दिया कि तहसील कर्मचारी अवश्य निर्धारित दिन में विशेष रूप से उपस्थित रहकर राजस्व कार्यों का निष्पादन करेंगे। क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम अंचलाधिकारी को प्रेषित करते हुए संबंधित मौजा के पंचायत सचिवालय के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करते हुए रैयतों द्वारा प्राप्त आवेदनों का विधि सम्मत निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।
खबरें और भी हैं...