पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Giridih News Khandoli Dam And Usri River Submerged 10 Degree Temperature Due To Unseasonal Rain

बेमौसम बारिश से 10 डिग्री तापमान गिरा खंडोली डैम और उसरी नदी हुई जलमग्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेमौसम हुई झमाझम बारिश से गिरिडीह जिले में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हाे गया है। लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल है। शुक्रवार की देर रात से बारिश शुरू हुई जो शनिवार को दिनभर होती रही। जिसके कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा बाजार बंद रहे। जिले के बगोदर, सरिया, गावां, मधुबन, बेंगाबाद, तिसरी, डुमरी, देवरी सहित अन्य इलाकों में भी बारिश से लोगों को परेशानी हुई। शहर में अघोषित बंद सा माहौैल रहा। घने बादल की वजह से दोपहर तीन बजे ही अंधेरा छा गया था। लिहाजा वाहनों की हेडलाइट जल गई थी। गेहूं जो पक गया था वह भी खराब हुआ। कई सड़कों पर पानी जमा हो गया था। खंडौली डैम में भी पानी भर गया था। उसरी नदी भी उफान पर थी। खंडोली डैम के गेट से पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा कई खेत व नाले भी पानी से भर गए हैं। झंडा मैदान भी पानी से लबालब भर गया है। जिले में 24 घंटा लगातार बारिश होने पर 27.2 एमएम वर्षापात जिला कृषि कार्यालय द्वारा शनिवार को रिकॉर्ड की गई है। वहीं पीरटांड़ इलाके में बारिश व तेज हवा के कारण कई पेड़ गिर गए। इसके अलावा खपड़ैल मकान को भी नुकसान हुआ है। गावां के पिहरा में वज्रपात से तीन लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

कहां कितने मिलीमीटर हुई बारिश

कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवकांत ने कहा कि मार्च में बारिश से गरमा फसल को भारी नुकसान हुआ है। भिंडी, करैला, लौकी, झिंगा सब्जी के साथ जो किसान गेहूं और सरसों फसल लगाए हैं और उस फसल में फूल आना प्रारंभ हो गया है तो उस किसान को इस वर्षा से फसल नुकसान होने की अधिक आशंका है। इस बारिश से सब्जी एंव गेहूं में आने वाले फूल झड़ जाने के साथ फसल सड़ने की संभावना है। जो किसान मार्च से गरमा फसल की बोआई की है उस किसान को इस बारिश से अधिक फायदा होगा। गिरिडीह जिला में सबसे अधिक बारिश बगोदर प्रखंड में 69.2 एवं सबसे कम बारिश गावां प्रखंड में 10.4 एमएम हुई है। जिले में 27.94 एमएम बारिश हुई है। इस माह में 11.1 एमएम और बारिश होने का अनुमान है।

पिहरा में वज्रपात से तीन लोग घायल

गावां | गावां प्रखंड स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत के निमाडीह में शनिवार को वज्रपात होने से 19 वर्षीय दीपक यादव, पिता कैलाश यादव व 20 वर्षीय रूपा कुमारी, पिता रामदेव यादव एवं भतु यादव की पुत्रवधू घायल हो गयी। सभी को बेहोशी की हालत में स्थानीय चिकित्सकों के पास इलाज के लिए लाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गावां के कोनहरा मोड़ व हड़हड़ा में भी वज्रपात हुआ। लेकिन अप्रिय घटना नहीं हुई।

पिरटांड़ में बारिश से पेड़, मचान व चहारदीवारी गिरी

टूटकर गिरी गेहूं की फसल।

अधिकतम तापमान 32 डिग्री से गिरकर 22 डिग्री पर पहुंच गया

शुक्रवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है। जिससे फिर से ठंड लौट आई है। बारिश के बाद जिले में 10 डिग्री तापमान गिरा। इस तरह अधिकतम तापमान 32 डिग्री से गिरकर 22 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 16 डिग्री पर पहुंच गया है। लोगों ने गर्म कपड़ा चादर-स्वेटर निकाल लिया है। जो खेत सावन में नहीं भरता था उसमें भी पानी है। इसका खामियाजा उन किसानो को भुगतना पड़ा जिसने गेहूं और जेठुआ फसल लगाया है। वहीं ईंट भट्ठा को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि बेमौसम बारिश होने के बाद भी मौसम सुहावन हो गया है। कुछ लोग बारिश का लुत्फ उठाने भी निकले थे। कुछ लोग स्वेटर व जैकेट रख चुके थे उन्हें फिर से निकालना पड़ा।

पीरटांड़| लगातार हो रही बारिश से कई पेड़-पौधे, मचान, चहारदीवारी आदि पीरटांड़ के कई इलाकों में गिर गए हैं। जिससे लोगों को नुकसान भी हुआ है। वहीं कुछ लोगों के जानवर के भी मरने की सूचना है। बताते चलें कि देर रात से हो रही बारिश और आंधी के कारण पालगंज में राजकुमार सिंह के घर के बगल एक बड़ा पेड़ गिर गया। साथ ही एक जानवर की भी मौत हो गई। वहीं बगल में ही एक मचान भी गिर गया। इधर राजो में भी कई पेड़ गिर गए हैं।

बारिश के बाद उसरी नदी में बढ़ा जलस्तर।
खबरें और भी हैं...