पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajdhanwar News Khoram Among Family Members Due To Death In Road Accident On Holi Night Jageshwar Was Married A Year Ago

होली की रात सड़क हादसे में हुई मौत से परिजनों में कोहराम, एक साल पहले हुई थी जगेश्वर की शादी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनवार थाना क्षेत्र के करगाली खुर्द स्थित होली की देर रात अज्ञात वाहन केधक्के से बाइक सवार दो युवक जगेश्वर साव (25) व मंटू सिंह (22) की मौत हो गयी। जबकि एक युवक राजकुमार दास (20)गंभीर रूप से घायल है, जिसका रिम्स में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि होली के उमंग में तीनों युवक शराब के नशे में थे और देर रात तक बाईक से घुम रहे थे। इसी बीच किसी वाहन की चपेट मंे आ गए, जिससे बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल मंे दम तोड़ दिया। विदित हो कि मृतक जागेश्वर साव की पिछले 03 मार्च 2019 को बरकट्ठा थाना क्षेत्र के दिग्वार गांव में शादी हुई थी। तीनों अपने जेएच 11एबी-11-7525 नंबर की हीरो ग्लैमर बाइक से घोरथम्भा की ओर से मंगलवार की देर रात चानो अपना घर जा रहे थे। करगाली के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।

पूजा करने झारखंडधाम जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

चतरो | देवरी थाना क्षेत्र के पर्वतुडीह निवासी भगीरथ महथा की प|ी पिंकी देवी पूजा करने झारखंडधाम जा रही थी। इस दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। बताते चलें कि बीते सोमवार को पिंकी देवी पूजा करने झारखंडधाम ऑटो से जा रही थी। इस बीच हीरोडीह थाना क्षेत्र के सिमर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया, जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह ले जाने के क्रम में मौत हो गई। मृतक महिला के पति भगीरथ महथा ने हीरोडीह थाना में आवेदन देकर उक्त ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने की शिकायत की है। वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है। मौके पर प्रदीप हाजरा, निवारणचंद्र राय, सिटेश्वर राय, मनोज राय, सदानंद राय, कपिलदेव राय, संजीव कुमार राय पहुंच कर परिवार वालों को समझाने में लगे हुए थे। मृतक महिला के तीन पुत्री व एक पुत्र हैं।

घर नहीं पहुंचने पर रात एक बजे ढूंढने निकले परिजन

मृतक के भाई राजू साव ने बताया कि सब होली खेल रहे थे। इस दौरान तीनों घर से कब निकला इसकी जानकारी नहीं है, रात में लगभग 1 बजे राजकुमार दास के परिजन ने उन्हें जानकारी दी कि राजकुमार एवं जागेश्वर दोनों घर नहीं पहुंचे हैं। उसके बाद ढूंढने निकले, देर रात को पता चला कि तीन युवक सड़क में दुर्घटना में घायल हो गया है, फिर घटनास्थल पर पहुंचे तो उसमें उसके भाई जागेश्वर साव की मौत हो चुकी थी। जबकि अन्य दो राजकुमार दास तथा मंटू सिंह घायल थे। जिसे धनवार स्थित रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंटू सिंह की भी मौत हो गई। वहीं बिरनी के कपिलो निवासी राजकुमार दास की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है।

देवरी की महिला की मौत के बाद जुटे लोग।
खबरें और भी हैं...