पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांडेय | गांडेय प्रखंड अंतर्गत ताराटांड़ थाना क्षेत्र के मोहलीडीह-भंडारीडीह में नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। हेल्पिंग हैंड्स क्लब मोहलीडीह, भंडारीडीह द्वारा आयोजित नाॅक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य रूप से उपस्थित समाजसेवी प्रो प्रवीण चौधरी एंव ताराटांड़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली ने संयुक्त रूप से टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। कहा कि प्रतियोगिता खिलाड़ियों के मनोबल को मजबूत करता है। खिलाड़ियों की छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में टूर्नामेंट का आयोजन जरूरी है।
खबरें और भी हैं...