पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संगठन की मजबूती को ले माले ने की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गावां प्रखंड स्थित बिश्नीटिकर में पूर्व विधायक राजकुमार यादव के आवास पर गुरुवार को भाकपा माले गावां व तिसरी प्रखंड कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। पार्टी सदस्यता, नवीकरण व पार्टी की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में 19 मार्च को राजधनवार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन की सफलता पर चर्चा की गयी। तय किया गया कि गावां व तिसरी प्रखंड से एक हजार कार्यकर्ता कन्वेंशन में भाग लेंगे। जानकारी दी गयी कि कन्वेंशन में मुख्य रूप से दीपांकर भट्टाचार्य, गोपी नाथन आदि उपस्थित रहेंगे। मौके पर विचार व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र की स्थिति अत्यंत बदतर है। विकास कार्यों पर ग्रहण लग गया है।

लोगों को मुश्किल से दो घंटे ही बिजली मिल पा रही है। प्रयास के बाद यहां बिजली व्यवस्था को ठीक किया गया था। बाबूलाल को इस क्षेत्र के विकास से कोई लेना- देना नहीं है। इस समय उन्हें सदन में भी जगह नहीं मिल पा रही है। बैठक में सकलदेव यादव, आनंदी यादव, कन्हाय राम, मंटू शर्मा, गांधी यादव, जासो देवी, जागो मरांडी, उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...