पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajdhanwar News Male Opened Front To Protest Against The Arbitrariness Of The Dealer

डीलर की मनमानी के विरोध में माले ने खोला मोर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनवार प्रखंड के दरवेडीह में डीलर की मनमानी को लेकर माले नेता विनय संथालिया के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया । डीलर पर एक माह का चावल व दो माह के गेहूं वितरण नहीं किये जाने का आरोप लगाया जा रहा था। ग्रामीणों ने जनवितरण दुकान संचालित कर रहे संजीवनी स्वयं सहायता समूह के संचालक पर राशन वितरण करने में भारी गड़बड़ी करने की बात बताई। बताया कि डीलर ने जनवरी माह का चावल तथा फरवरी माह का चावल व गेहूं वितरण नहीं वितरण किया। पूछने पर उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता से पेश आने की भी बात कही गयी। इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने होली पर्व के पूर्व एमओ से शिकायत की गई थी। एमओ विद्याभूषण राम ने होली के बाद जांच व कार्रवाई का भरोसा दिया था।

शिकायत लेकर पहुंचे कार्डधारी।
खबरें और भी हैं...