- Hindi News
- National
- Birni News Married To Garland Couple Holding Shoes In Objectionable Position At Chitankhari Health Center
चितनखारी उपस्वास्थ्य केंद्र में आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमी युगल को पकड़ जूते की माला पहना करायी शादी
बिरनी थाना क्षेत्र के चितनखारी उपस्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की देर रात को ग्रामीणों ने गांव के एक महिला व पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। जिसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और आक्रोशित लोगों ने दोनों को पकड़कर
जमकर पिटाई कर दी और जूते
की माला पहना दिया। बताया
जाता है कि दोनों शादीशुदा हैं। हो-हंगामे के बीच ग्रामीणों ने
आरोपी पुरुष द्वारा महिला की मांग में सिंदूर डलवाकर शादी करा दी। इस दौरान वहां काफी देर तक हो हंगामा होता रहा।
घटना की सूचना मिलते ही बिरनी थाना से पुलिस उक्त गांव पहुंची। बिरनी पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले आई। जिसके बाद रात में मामला शांत हो गया। लेकिन घटना के दूसरे दिन गुरुवार को थाना परिसर में गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव वालों ने आरोपी पुरुष को जेल भेजने की मांग करने लगे, लेकिन आरोपी महिला द्वारा घटना से इनकार करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
आरोपी के विरुद्ध आवेदन देने से महिला का इंकार
बिरनी थाना में दोनों आरोपियों को हिरासत में रखा गया है। लेकिन पूरे मामले में महिला ने किसी भी घटना से इंकार करने से पूरा मामला बदल गया। घटना के संबंध में महिला ने आरोपी पुरुष पर कोई आरोप नहीं लगाया है जिसके कारण पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। महिला ने कहा है कि आरोपी पुरुष ने उनके साथ कोई गलत हरकत नहीं किया है।
घटना की सूचना मिलते ही बिरनी थाना से पुलिस उक्त गांव पहुंची। बिरनी पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले आई। जिसके बाद रात में मामला शांत हो गया। लेकिन घटना के दूसरे दिन गुरुवार को थाना परिसर में गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव वालों ने आरोपी पुरुष को जेल भेजने की मांग करने लगे, लेकिन आरोपी महिला द्वारा घटना से इनकार करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
घटना के बाद बिरनी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने बिरनी थाना परिसर में ही जमकर हंगामा किया। हंगामे में भारी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे। सभी का कहना था कि पुलिस दोनों पर कार्रवाई करे अन्यथा ग्रामीण सड़क जाम करने को बाध्य होंगे। बहरहाल खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाना में ही जुटे हुए थे।
आवेदन मिलेगा तो होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी
इधर मामले को लेकर बिरनी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि जो पीड़ित है वे आवेदन नहीं दे रही है तो कार्रवाई किसपर किया जाए। जैसे आवेदन मिलेगा वैसे कार्रवाई की जाएगी।
देर रात जूते की माला पहन ग्रामीणों से घिरे प्रेमी युगल।