पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मथुरासिनी पूजा 17-18 मार्च को, तैयारी को लेकर बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माहुरी समाज द्वारा आयोजित मथुरासिनी पूजा 17-18 मार्च को होगी। समाज के लोग इसकी पूजा कई वर्षों से करते आ रहे हैं। सरिया माहुरी समाज के अध्यक्ष आशीष तरवे ने बताया कि 17 मार्च को प्रभातफेरी व मां की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पूजा, आरती एवं रात्रि में भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जबकि 18 मार्च को भंडारा, विसर्जन व शोभा यात्रा कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बीते बुधवार की रात राजेन्द्र तरवे के आवास पर सरिया माहुरी समाज की बैठक हुई। बैठक के दौरान विगत वर्ष 2019 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पूजा की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें तय किया गया कि सरिया गणेश मंदिर रोड स्थित तरवे मैदान में पूर्व की भांति पूजा की जाएगी। पूजा को लेकर कमेटी का भी गठन किया गया। बैठक में संदीप तरवे, मोतीलाल, अशोक, संजय तरवे, संदीप कुटरियार, रॉकी, सुबोध उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित माहुरी समाज के लोग।
खबरें और भी हैं...