पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीताराम सेवा आश्रम में चिकित्सा शिविर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजधनवार प्रखंड क्षेत्र के नावागढ़चट्टी स्थित झलबाद में सीताराम सेवा आश्रम में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जोधपुर (राजस्थान) से पधारे एक्सपर्ट डॉक्टरों ने भाग लिया। उद्घाटन भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह ने दीप प्रज्वलन कर की। संबोधित करते सिंह ने कहा कि नि:शुल्क चिकित्सा शिविर ऐसे क्षेत्रों में होना बड़े गर्व की बात है। वहीं बमेश्वर प्रसाद ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ बुद्धि का वास होता है। घनश्याम प्रसाद चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रत्येक क्षेत्र में होना चाहिए। हर व्यक्ति स्वस्थ हो, सुखी हो इस भाव को लेकर एक-दूसरे के सहयोगी होना चाहिए। जयंती चौधरी ने कहा ऐसा कार्यक्रम होता रहा तो मंदिर और आश्रम का सही उद्देश्य पूरा होगा। दुलारचंद नायक ने कहा ऐसे आयोजन में समाज की अग्रणी भूमिका होनी चाहिए। जोधपुर से पधारे डॉक्टर अरविंद ने कहा कि आज दवाई खा-खाकर लोग बहुत परेशान हैं फिर भी बीमारी ठीक नहीं हो रही है। योग करना चाहिए। मौके पर सदानंद प्रसाद, माया देवी, सुदामा सिंह, अमेरिका सिंह, सुखदेव प्रसाद, चक्रधर, अजय सिन्हा, स्वयंप्रभा शरण, मनोज यादव, दशरथ प्रसाद, रामजी प्रसाद, सहदेव, पवन आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...