- Hindi News
- National
- Gawo News Meeting Held In Many Villages Regarding Cpi Male Activist Convention
भाकपा माले के कार्यकर्ता कन्वेंशन को लेकर कई गांवों में हुई बैठक
भाकपा माले के जिलास्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन की तैयारी को ले शुक्रवार को पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने डेवटन, सरलाहीटांड़, नीमाडीह व खेसनरो समेत कई गांवों में कार्यकर्ता व ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में राजधनवार में 19 मार्च को आयोजित जिलास्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन को सफल बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में दीपांकर भट्टाचार्य, गोपी नाथन व जयां द्रेज समेत पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस दौरान खेसनरों गांव में एक ग्रामसभा का भी आयोजन किया गया। ग्रामसभा में विचार व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि इस समय क्षेत्र का विकास रूक गया है। पूर्व में जहां 17 से 18 घंटे तक लोगों को बिजली मिलती थी वहीं अब मात्र तीन से चार घंटे बिजली मिल पा रही है। विधवा पेंशन, राशन कार्ड आदि की स्थिति भी बदतर है। क्षेत्र के विधायक ने लोगों के साथ धोखा देने का काम किया है। भाकपा माले की ओर से क्षेत्र में तमाम मुद्दों पर घोर जनांदोलन चलाया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी सचिव नागेश्वर यादव ने की। जबकि मौके पर सुरेश यादव, राजेन्द्र यादव, मनोहरलाल यादव, विनोद साव, मो मुस्लीम समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घोर जनांदोलन चलाया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी सचिव नागेश्वर यादव ने की। जबकि मौके पर सुरेश यादव, राजेन्द्र यादव, मनोहरलाल यादव, विनोद साव, मो मुस्लीम समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यकर्ता कन्वेंशन को लेकर बैठक करते लोग।