पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajdhanwar News Mercury Teacher Dies Wife And Two Children Injured In Two Bike Collisions In Koeridih

कोयरीडीह में दो बाइक की टक्कर में पारा शिक्षक की मौत, पत्नी व दोनों बच्चे घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी अंतर्गत कोडाडीह स्थित एक गैरेज के पास बीते दिनों केंदुआ निवासी निजाम अंसारी (65), मुस्लिम टोला के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार निजाम शाम को चुंजखो मस्जिद से नमाज पढ़ कर घर पैदल केंदुआ वापस जा रहा था। इसी बीच गैरेज के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे निजाम सड़क किनारे चला गया वहीं वाहन भागने में सफल रहा। निजाम को सिर, कान व नाक से खून बह रहा था। हो-हल्ला होने पर आस पड़ोस के लोग इकट्‌ठा हुए तथा घायल को रेफरल अस्पताल लाया गया जहां गंभीर रूप से घायल निजाम को रेफर कर दिया गया जहां परिजनों ने धनबाद ले गया। वहां से भी बोकारो रेफर कर दिया गया। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत बोकारो में हो गई। बताते चलें कि निजाम अत्यंत गरीब है ओर पुत्र से अलग रहता था। बीते वर्ष मृतक का दामाद भी इसी जगह सड़क दुर्घटना में मर गया। तब से उनके ऊपर बेटी के साथ तीन बच्चे का भरण-पोषण का जिम्मा था। मृतक टेम्पो चलाकर किसी तरह परिवार के साथ-साथ बेटी व उनके तीन बच्चों का पेट पालता था। इस बाबत माले नेता कयूम अंसारी ने बताया कि मृतक 1997 से ही माले का सक्रिय कार्यकर्ता था। कहा कि कोडाडीह से केंदुआ की दूरी लगभग आधा किलोमीटर है। बीते 4 वर्षों में लगभग 9 लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई है। मौके पर सदर अब्दुल कुदुस, नाजिर अंसारी, शमीम अंसारी, सत्तार अंसारी, इलियास अंसारी, सगीर, जलील, जाकिर आदि दर्जनों लोगों ने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया।

सड़क हादसे में बाइक सवार तीन घायल

गिरिडीह | नगर थाना क्षेत्र के एसपी कोठी के पास कोल्डीहा के पास गुरूवार को बाइक और मैजिक वाहन में टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में छोटू पासवान, सद्दाम खान चैताडीह और गद्दी मोहल्ला निवासी राजू हांड़ी के नाम शामिल हैं। टक्कर मारने के बाद भाग रहे वाहन को नगर पुलिस ने जब्त कर लिया है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर शहर की ओर चैताडीह जा रहा था।

बोलेरो ने चार बाइकों में मारा धक्का जैप जवान सहित चार लोग घायल

देवरी | चतरो-खिजुरी मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के डहुआटांड़ के पास बोलेरो के धक्के से चार अलग-अलग बाइक में सवार जैप जवान समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चौकी पिकेट में पदस्थापित जैप के हवलदार अब्दुल जब्बार व भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चंदली गांव के घनश्याम तुरी, देवरी थाना क्षेत्र के डहुआटांड़ गांव के मुकेश हाजरा व विनोद समेत तिसरी थाना क्षेत्र के चन्दौरी के एक युवक घायल हो गया। घायल जैप जवान अब्दुल जब्बार व घनश्याम तुरी गुरुवार की शाम घोरंजी से अलग-अलग बाइक से लौट रहे थे। इसी क्रम में स्कॉर्पियो ने दोनों बाइक सवार को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो के द्वारा पहले हवलदार अब्दुल जब्बार को टक्कर मारी गयी। इसके बाद अन्य बाइक सवार को टक्कर मारते हुए भाग निकला।

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान बोकारो में मौत

भास्कर न्यूज | डुमरी

सरिया थाना क्षेत्र के कोयरीडीह के समीप बीती रात दो बाईक की टक्कर में डुमरी प्रखंड के उमवि कुष्टो नावाडीह में पदस्थापित पारा शिक्षक दीपक कुमार मंडल की मौके पर मौत हो गई। जबकि प|ी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह जब दीपक कुमार मंडल का शव उसके गांव पहुंचा तो परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। दीपक कुमार की मां कुंती देवी और पिता भवानी मंडल का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक कुमार अपने घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था।

घटना की सूचना पाकर आज प्रमुख यशोदा देवी, बीईईओ रामाश्रय प्रसाद, एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष डीलचंद महतो, सचिव बालेश्वर महतो, कुरमी-कुड़मी विकास युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष थानेश्वर महतो सहित अन्य लोग दीपक कुमार के घर पहुंचे और उनके परिजनों को ढांढ़स बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान मौके पर डुमरी बीआरसी की ओर से 10 हजार, पारा शिक्षक संघ की ओर से 23 हजार 350 रुपया, सरिया थाना प्रभारी आरएन चौधरी द्वारा 2 हजार रुपया तत्काल आर्थिक सहायता के तौर पर मृतक पारा शिक्षक के माता-पिता को दिया। मौके पर उपस्थित प्रमुख यशोदा देवी ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया साथ ही सरकार से पारा शिक्षक के परिजनों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता देने की मांग की।

ज्ञात हो कि बुधवार की देर शाम दीपक कुमार मंडल अपनी प|ी सुनीता देवी, पुत्री पम्मी कुमारी और पुत्र पियूष के साथ बाईक से ससुराल से घर लौट रहा था। कोयरीडीह के समीप उसके बाईक की एक अन्य बाईक से आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दीपक कुमार मंडल 31 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई वहीं प|ी और दोनों बच्चे भी घायल हो गये। घायलों का एक निजी अस्पताल में प्राथमिक ईलाज के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया।

सड़क हादसे में घायल युवक।

कोडाडीह में अज्ञात वाहन के धक्के से हुए थे घायल

मृतक पारा शिक्षक के घर में उमड़ी लोगों की भीड़।
खबरें और भी हैं...