पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुम्बई में प्रवासी मजदूर की मौत, आज पहुंचेगा शव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरिया थाना क्षेत्र के बाल्हेडीह-केशवारी निवासी सह प्रवासी मजदूर तुलसी महतो (32), पिता लाटो महतो की मौत बुधवार की तड़के सुबह धारावी (मुम्बई) में बाथरूम में गिरने से हो गयी। इसकी सूचना मृतक के गांव वालों से बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह को मिला। विधायक सिंह ने मुम्बई में प्रवासी हितों के लिए बीते 15 सालों से काम कर रही संस्था झारखण्डी एकता संघ से संपर्क करके मृतक के पार्थिव शरीर को गांव भिजवाने का आग्रह किया। इसके बाद झारखण्डी एकता संघ के महासचिव सदरुल शेख, सायन हॉस्पिटल पहुंच कर पुलिस प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही धारावी में रह रहे प्रवासियों से चंदा करा कर शव को बुधवार रात हवाई जहाज से रांची भेजा जा रहा है। जहां से मृतक के परिजन पैतृक गांव सरिया बाल्हेडीह ले आएंगे। संभवतः शव को गुरुवार सुबह 8 बजे तक गांव पहुंच जाने की उम्मीद है। सहयोग करने वालों में झारखण्डी एकता संघ के सदरुल शेख, ताजुद्दीन अंसारी, सुनील राणा, ललन मंडल, विनोद प्रसाद समेत अन्य लोग शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...