शुद्ध पानी के लिए विधायक ने मंत्री को लिखा पत्र
गिरिडीह शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में शुद्ध पेयजल संकट को देखते हुए स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री मिथलेश ठाकुर को पत्र लिखकर गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के परसाटाड़, सिकदारडीह, भंडारीडीह, बरमोरिया, मटरुखा पुरना नगर, फुलची जसपुर एवं पीरटाड़ प्रखंड के पालगंज, कुम्हरलालो, नावाडीह, भारती चलकरी, सिमरकोढ़ी, मंडरो, हरलाडीह, तुईयो, बदगांवा में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत पाइप लाइन बिछाकर शुद्ध जलापूर्ति करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के उपरोक्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल का भारी संकट है। गर्मी में पीरटाड़ एवं गिरिडीह सदर प्रखंड के दर्जनों गांव की जनता को पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो जाया करती है।