- Hindi News
- National
- Bangabad News Mnrega Accused Of Benefiting Some Vendors In Material Payments
मनरेगा सामग्री भुगतान में कुछ वेंडरों को लाभ पहुंचाने का आरोप
बंेगाबाद प्रखंड में मनरेगा सामग्री भुगतान में मनमानी करने पर कई लोगों ने विरोध जताया। कई लाभुक अपने खाते में राशि लेने के लिए हो हंगामा कर रहे थे। मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, मानजोरी, मधवाडीह, फिटकोरिया, भंडारीडीह समेत कई पंचायत के लोग नारजगी जता रहे थे। उन्होंने कहा कि दूसरे पंचायत की तरह हमारे भी पंचायत को दिया जाए। जबकि मधवाडीह पंचायत के लाभुक द्वारा बीडीओ, बीपीओ, कंप्यूटर ऑपरेटर की मिली भगत से वेंडर द्वारा खाते से पैसे निकालने का विरोध जता रहे थे। विरोध जताने वालों में कई मुखिया के अलावा लाभुक किशुन यादव, जमरुद्दीन अंसारी, सदीक अंसारी, साकिर खान, महेन्द्र साह, समीद अंसारी, अशोक दास, मनोज कुमार आदि शामिल थे।
बेंगाबाद प्रखंड परिसर में शुक्रवार को मनरेगा सामग्री भुगतान में मनमानी करने का अारोप लगा। लोगों का कहना था कि कुछ खास वेंडरों को सामग्री का भुगतान किया गया।