पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Giridih News Mp Raises Demand To Run Two Pair Express Trains For Giridih Ranchi

सांसद ने गिरिडीह-रांची के लिए दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग उठायी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को संसद में गिरिडीह से भाया कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ होते हुए रांची तक दो जोड़ी नई मेल एक्सप्रेस गाड़ी के परिचालान की मांग की। उन्होनें कहा कि गिरिडीह से वाया जमुआ, राजधनवार, कोबाड, नावाडीह, महेशपुरए कोडरमा टाउन, कोडरमा जंक्शन, बरही, पद्मा, कटकमसांडी, हजारीबाग टाउन, चरही, बरकाकाना, रामगढ़ होते हुए रांची तक नई रेल लाइन का निर्माण हुआ है। वर्तमान में नाममात्र की एक पैसेंजर गाड़ी ही चलायी जा रही है। अभी तक इस रेलखंड पर कोई भी मेल एक्सप्रेस गाड़ी नही चलायी जा रही है। इस क्षेत्र के निवासियों के द्वारा लगातार इस लाइन पर दो जोड़ी मेल एक्सप्रेस गाड़ी के परिचालन की मांग की जा रही है। राजस्व की दृष्टि से भी रेलवे को इस क्षेत्र से अच्छा राजस्व प्राप्त होता है। इस नए रेलखंड के निर्माण से आम लोगों को काफी उम्मीद जगी थी। लेकिन मेल एक्सप्रेस गाड़ी के परिचालन नहीं होने से स्थानीय नागरिक काफी निराश हैं।

खबरें और भी हैं...