- Hindi News
- National
- Khorimahua News Nephew Of Jmm State Vice President Dies In Road Accident
झामुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत
झामुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सह धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी के भतीजे तजामुल की बुधवार को बैंगलोर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। जिसे शुक्रवार को पैतृक गांव धनवार प्रखंड के नवादा लाया गया। जहां शव को देख पूरे गांव में मातम पसर गया। जबकि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए निजामुद्दीन अंसारी के भतीजे सफीक अंसारी ने बताया कि मृतक तजामुल हुसैन 28 वर्ष पिता फारूक अंसारी पिछले पांच वर्षों से बैंगलोर में रह कर अपना बिजनेस करता था। बुधवार 11 मार्च को अपने घर से तमिलनाडु जाने के क्रम में ट्रक के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। जिसे बुधवार को अपने पैतृक गांव धनवार प्रखंड के महेशमरवा स्थित नवादा गांव लाया गया। जिसे नवादा गांव के कब्रिस्तान में परिजनों तथा सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में दफन किया गया।