पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमीन विवाद में हुई मारपीट में एक घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गिरिडीह | मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतल पुर में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में सुनील पासवान गंभीर रुप से जख्मी हो गया। परिजनों ने श्री पासवान की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल में भर्ती किया। इस घटना के संबंध में घायल सुनील पासवान ने कहा कि उसके घर के सामने सड़क है जो उसके जमीन पर है। उस सड़क को भोला पासवान ,विजय पासवान ने बंद कर दिया। जब वह सड़क बंद करने का विरुद्ध किया तो विजय पासवान, भोला पासवान उसे माथे पर टांगी से वार कर दिया जिससे घटना स्थल पर वेहोश होकर गिर गया। उसकी स्थिति खराब देखते हुए सदर अस्पताल में भर्ती किया।
खबरें और भी हैं...