गिरिडीह-टुंडी सड़क पर दुर्घटना में एक घायल
गिरिडीह टुंडी मुख्य सड़क पर ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पंडरी के समीप सड़क दुघर्टना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गिरिडीह के गादी श्रीरामपुर का निवासी है। घटना की सूचना पर ताराटांड़ थाने की पुलिस बल पर पहुंची तथा घायल युवक को अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार श्रीरामपुर निवासी मनीष रजवार टुंडी थाना क्षेत्र के बराकर स्थित अपनी बहन के घर से मोटरसाइकिल से वापस अपने घर आ रहा था इस दौरान ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पंडरी के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्हे में पलट गयी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर ताराटांड़ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
गिरिडीह-टुंडी सड़क दुघर्टना में घायल को देखते लोग।