पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चतरो-जमुआ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चतरो-जमुआ मुख्य मार्ग के देवरी थाना क्षेत्र पतरवा गांव के पास गुरुवार देर रात हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के हिरामन राय के पुत्र रोहित कुमार राय के रूप में की गई। वहीं घायल बिहार के चकाई थाना क्षेत्र के नारोडीह गांव निवासी टुनटुन राय के रूप में हुई। बताया जाता है एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए जालखरियोडीह गांव आये थे। दोनो बाइक से आवश्यक समान की खरीदारी के लिए चतरो बाजार गए थे। चतरो बाजार से जालखरियोडीह वापस लौटने के क्रम में पतरवा गांव के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें रोहित कुमार राय व टुनटुन राय गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज केलिए जमुआ दुबे अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। गिरिडीह ले जाने के क्रम में रोहित कुमार राय की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...