- Hindi News
- National
- Giridih News One Killed One Injured By Uncontrolled Bike Overturning In Ganday
गांडेय में अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से एक की मौत, एक घायल
जिले में अलग-अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटना में जहां एक की मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना घटना गांडेय थाना क्षेत्र के लोहारी के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का नाम चमरू तुरी है वहीं उसके साथ बाइक में सवार चचेरा भाई उगन तुरी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों जमुआ थाना क्षेत्र के दुम्मा नावाडीह का रहने वाला है। घटना के बाबत परिजनों ने बताया कि दोनों का ससुराल गांडेय थाना क्षेत्र मंडरों है। दोनों अपने ससुराल बाइक से जा रहे थे। उसी दौरान गांडेय के लोहारी के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टर ने देखने के बाद चमरू को मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना रात 9 बजे के आसपास नगर थाना क्षेत्र के रेडक्रॉस अस्पताल के पास घटी। भंडारीडीह निवासी बाइक सवार अरमान की बाइक अनिंयत्रित होकर कर पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाजरत अरमान को अस्पताल लेकर पहुंचे लोग।