सिर्फ बीएस सिक्स वाहनों का होगा निबंधन
जिला परिवहन पदाधिकारी संग बैठक करते शो-रूम संचालक।
गिरिडीह | जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बीएस सिक्स वाहनों के निबंधन की समीक्षा को लेकर बैठक की गई। बैठक में उपस्थित सभी वाहन विक्रेताओं को साफ तौर पर कहा कि 1 अप्रैल से सिर्फ बीएस सिक्स वाहन का ही निबंधन किया जाएगा। सभी वाहन विक्रेता एक अप्रैल को देखते हुए अपने स्टॉक में उपलब्ध बीएस फोर वाहनो का निष्पादन इस प्रकार करें कि 31 मार्च 2020 तक निबंधन प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। क्योंकि अंतिम समय में पोर्टल पर भारी दबाव रहेगा। संभव है कि सर्वर डाउन भी हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए मार्च के अंतिम सप्ताह से पूर्व वाहनो की बिक्री एवं निबंधन की प्रक्रिया पूरी कर लें। एक अप्रैल से पहले निर्गत बीएस फोर वाहन जिसकी खरीद बिक्री पूर्व में ही की गई तथ बॉडी निर्माण एक अप्रैल से पहले नहीं किया गया है तो उसका निबंधन नहीं होगा।