पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पोषण पखवाड़ा पर अायाेजित की गई चित्रांकन प्रतियोगिता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पोषण पखवाड़ा के तहत अभिव्यक्ति फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को गांडेय प्रखंड के बड़कीटाड़ स्थित विद्यालय में पोषण मुद्दे पर बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोषण कार्यक्रम के तहत जागरूकता को लेकर आयोजित कार्यक्रम में पोषण पर विस्तृत जानकारी दी गयी। बाद में बच्चों के बीच आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में कुल 120 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। चित्रांकन प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा पुरस्कृत किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने संतुलित भोजन, साफ-सफाई, नियमित हाथ धोना समेत अन्य विषयों पर चित्र बनाकर लोगों को आकर्षित किया।

कार्यक्रम में पोषण, जैविक खेती, स्वच्छता और साफ़-सफाई के मुद्दे पर कुपोषित परिवार को पोषण के लिए प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम में पोषण, स्वच्छता, साफ़-सफाई और जैविक खेती के मुद्दे पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुपोषण सिर्फ भोजन की कमी से नहीं होता बल्कि गुणवत्ता वाले भोजन की कमी और गन्दगी, व्यक्तिगत स्वच्छता की कमी की वजह से भी होता है। मौके पर भीम सिंह, मनोज कुमार यादव, आरती कुमारी, संजय, श्वेता कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...