पतंजलि परिवार ने किया हवन-पूजन
बनियाडीह |गिरिडीह पतंजलि परिवार गिरिडीह की ओर से सदर प्रखंड अंतर्गत पपरवाटांड स्थित शिव मंदिर में बीते रविवार को पूजा-अर्चना व हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने राष्ट्र की तरक्की एवं उन्नति की कामना भी की। पतंजलि परिवार के सदस्यों द्वारा हवन का आयोजन कर शिव की पूजा अर्चना की गई।