पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सराक भवन में फागण फेरी महोत्सव का हुआ समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन स्थित सराक भवन में तीन दिवसीय फागण फेरी महोत्सव संपन्न हो गया। महोत्सव के अंतर्गत नित्य प्रभात फेरी, स्नात्र पूजा, एकासना, पारसनाथ पर्वत यात्रा आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। इस महोत्सव में झारखंड के अलावा बंगाल एवं अन्य प्रांतों के सरात जाति के जैन समुदाय के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मौके पर आचार्य सुयश सागर जी महाराज एवं पुण्य हर्ष लता की अगुगवाई में यह आयोजन हुआ। ॉआयोजन के मुख्य लाभार्थी जामताड़ा साल कुंडा निवासी संदीप कुमार माजी को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर मौके पर सम्मानित भी किया गया। वहीं जैन उच्च विद्यालय के असीम माजी, पश्चिम बंगाल वर्द्धमान से हराधन माजी और बांकुड़ा के बागमवर माजी, संदीप माजी एवं उनके परिवार के लोगों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर संदीप माजी ने कहा कि हर साल इस तरह का सराक समागम हो तभी यह समाज आगे बढ़ सकता है। एक आशना व्रत करने वालों का सम्मान हराधन माजी ने किया। वहीं शिखरजी पर्वत की वंदना यात्रा करने वालों के चरणों को दूध से धोने का लाभ बंगाल के पुचड़ा से आए देवाशीष माजी ने लिया। कार्यक्रम का संचालन काजल कुमार माजी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पाल सराक, पुष्पा माजी, अभिजीत माजी, मिताली माजी, शिवानी माजी, रितेश सराक सहित कई लोग शामिल थे।

कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...