पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विषपान से युवक की स्थिति गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गिरिडीह | धनवार थाना क्षेत्र के बंदी पोस्ट ऑफिस खोरीमहुआ निवासी 21, विद्याशंकर राय ने घरेलू विवाद के कारण बुधवार को विषपान कर लिया । जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। परिजनों ने राय की स्थिति खराब देखते हुए एंबुलेंस सदर अस्पताल में भर्ती किया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना के संबंध में पीड़ित के पिता अर्जुन राय ने बताया कि उसके पुत्र ने क्यों विषपान किया यह जानकारी नहीं है। उसका बेटा राजधनवार बजार घुमने के लिए गया था। उसने बजार में विषपान कर लिया।
खबरें और भी हैं...