पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हत्याकांड के मामलों के उद्भेदन करने में पुलिस नाकाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हत्याकांडों और अन्य घटनाओं के उद्भेदन करने में हमेशा से गिरिडीह पुलिस बैकफुट पर रही है। सबसे ज्यादा बुरा स्थिति मुफ्फसिल थाना की रही है। यहां की पुलिस अबतक तीन- तीन हत्याओं सहित कई चोरी कांड का अबतक उद्भेदन करने में नाकाम रही है। पचंबा पुलिस भी तीन हत्याकांडों को उद्भेदन करने में सफल रही लेकिन वही क्षेत्र के बोड़ो निवासी रिटार्यड राजस्व कर्मचारी अलीबख्स के हत्या मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।

केस नंबर: 5

पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो में 8 सितंबर 2019 की देर रात को सेवानिवृत राजस्व कर्मचारी की हत्या गोली मारकर कर दी गयी थी। परिजनों द्वारा इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लेकिन पुलिस उद्भेदन नहीं कर सकी है। पुलिस यह भी नहीं पता लगा सकी कि अलीबख्स को घर के अंदर से गोली कैसे मारी गई।

केस नंबर: 4

16 जून 2019 को लोअर बनियाडीह के बी-टाइप क्वार्टर में रहने वाले रमेशचन्द्र राय के बंद घर से 5 लाख के जेवरात सहित कई महंगे समानों की चोरी हुई थी। मुफस्सिल पुलिस इस मामले में भी एक भी चोर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है और न ही कोई सामान बरामद कर सकी है। जिससे आक्रोश बढ़ रहा ह।

केस नंबर: 2

5 फरवरी 2020 को मुफ्फसिल थाना इलाके के कैलीबाद में लीलावती देवी नामक महिला की हत्या सिर कूच कर कर दी गई थी। जिस रात उसकी हत्या हुई थी वह घर में अकेली थी। पुलिस एक माह गुजर जाने के बाद भी हत्यारों का पता नहीं लगा पायी है। जिससे अपराधियों का मनोबल भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

केस नंबर: 3

3 सितंबर 2017 को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अलगुंदा स्थित मदनपुर पहाड़ी के पास खरगडीहा निवासा सोनू कुमार की हत्या धारदार हथियार से गर्दन काटकर कर दी गई थी। हत्या के ढ़ाई वर्ष बीत जाने के बाद भी पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। परिजनों ने एक व्यक्ति का नाम भी दर्ज कराया था।

केस नंबर: 1

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह सीसीएल क्षेत्र के अकदोनी कला गांव के नदी के पास 2 फरवरी 2020 को अकदोनी निवासी भीमलाल दास की हत्या कर शव को फैंक दिया गया था। इस मामले में परिजनों ने उसके पांच दोस्तो को अभियुक्त बनाया था। लेकिन उक्त मामले का खुलासा पुलिस आजतक नहीं कर पाई है।
खबरें और भी हैं...