- Hindi News
- National
- Giridih News Police Will Keep An Eye On The Hoodlings In Holi 125 Magistrates And 1000 Soldiers Deployed For Security
होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर, सुरक्षा को लेकर 125 दंडाधिकारी और 1000 जवान तैनात
रंगों के पर्व होली को ले पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम किया गया है। इसे लेकर अलग से बाहर से 400 जैप जवानों को मंगाया गया है। जबकि करीब 600 जवानांे को पहले से ही प्रतिनियुक्त की जा चुकी है। साथ ही 125 से अधिक दंडाधिकारी शहर से लेकर गांव तक तैनात किए गए हैं। जो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों मेें तैनात रहेंगें। डीसी राहुल सिन्हा व एसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने सभी थाना प्रभारियों को होली पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर विशेष निर्देश दिया है। सभी संवेदनशील इलाकों में विशेष रूप से ध्यान देने का का आदेश दिया है। सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न होने वाले इलाकों को चिन्हित कर विशेष सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने को सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। पूरे इलाकों में पुलिस बल को निर्देश दिया गया है कि कोई किसी को जबरन रंग नहीं डाले और शराब पीकर हुड़दंग न मचाएं। कोई ऐसा करता हे तो सख्ती से निपटा जाए। हिदायत दी गई है होली पर्व के दौरान डीजे पर पाबंद रहेगा। सभी थाना प्रभारी को अपने इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
होली को शांतिपूर्वक और सौहार्द्र वातावरण में मनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सजग है। शहर से लेकर गांव तक पर्व को शांतिपूर्ण माहौल व सुरक्षा के दृष्टिकोण से दंडाधिकारी और जवान तैनात कर दिए गए हैं। इस क्रम में रविवार को जवानों ने अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च कर शांति का संदेश दिया है। वहीं उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने दो दिन पहले ही शुक्रवार को बैठक की थी। जिसमें विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों को टिप्स दिए, साथ ही ड्रोन से होली पर निगरानी का निर्देश दिया था। मौके पर थानेदारों को संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी करने का टास्क दिया एवं स्वास्थ्य विभाग को इमरजेंसी सेवा देने के लिए तैयार रहने की सलाह दी।
होली के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
बगोदर | होली शांतिपूर्ण मनाने को लेकर बगोदर बाजार समेत कई इलाकों में बगोदर पुलिस के तत्वावधान में मार्च निकाला गया। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकला। थाना प्रभारी ने कहा कि होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मार्च का आयोजन बगोदर बाजार समेत थाना क्षेत्र के कई चट्टी बाजारों में किया गया।
एसपी ने धनवार थाने में बैठक कर ली सुरक्षा की जानकारी
भास्कर न्यूज | राजधनवार
गिरीडीह एसपी सुरेद्र कुमार झा रविवार देर शाम होली की तैयारी का जायजा लेने धनवार थाना पहुंचे। सर्वप्रथम प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव नियुक्त एसआई से प्रशिक्षण की जानकारी लिया, तथा थाना क्षेत्र के धनवार सहित घोरथम्बा ओपी, परसन ओपी के कांड का अवलोकन किया। होली की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गई। वाहन चेकिंग तेज करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से आने वाले होली को लेकर पुलिस की व्यवस्था कैसी हो, इस पर चर्चा की गई। शराब तथा हुड़दंगियों पर विशेष ध्यान की बात कही। मौके पर खोरीमहुआ एसडीपीओ नवीन सिंह, जमुआ पुलिस इंस्पेक्टर विनय राम, धनवार के रूपेश कुमार आदि थे।
होली को लेकर रंग-गुलाल से सजा बाजार
होली को ले अबीर-गुलाल के बाजार सजे होली के सुरूर में माहौल रंगीन नजर आने लगा है। रंग, अबीर, गुलाल, पिचकारी, मास्क आदि के कहीं दुकान सज गए हैं तो कहीं फुटपाथ पर खटिया लगाकर टोपी, रंग व गुलाल सजा कर ग्राहकों को लुभाया जा रहा है। दुकानों में रायफल पिचकारी, फलों के आकार वाले पिचकारी के अलावा सामान्य पिचकारी की डिजाइन इस बार खास है। तरह-तरह के मास्क भी सजाया हुआ है। बाजारों में 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक की टोपी, 20 रुपये से लेकर 250 रुपये से अधिक कीमत की पिचकारी, 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के मास्क, साधु बाबा से लेकर अन्य तरह के बाल व जटा खूब बिक रहे हैं। चमकीली गुलाल, सामान्य गुलाल भी अलग-अलग दरों पर बाजार में उपलब्ध है। कपड़ा दुकान व मॉल में भी खरीददारों की भारी भीड़ रही। शहर के कचहरी रोड, मकतपुर रोड, पचंबा हटिया रोड, बड़ा चौक, टावर चौक, अलकापुरी सहित अन्य चौक चौराहों पर रंग, अबीर, गुलाल एवं पिचकारी की दुकानें सज चुकी है।
बैठक करते एसपी।
होली को लेकर रंग व गुलाल से सजी दुकान और खरददारी करते लोग।
होलिका दहन आज
रंगों का यह त्योहार बुराईयों पर अच्छाई से विजय के रूप में मनाने की परम्परा रही है। आज होलिका होगी। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन दानव हिरण कश्यप की बहन होलिका जिन्होंने विष्णु भक्त प्रह्लाद को अग्नि में जीते जी जलाने की चेष्टा की थी और प्रभु की कृपा से होलिका जल गयी और प्रह्लाद बच गया। इसी परम्परा का निर्वाह करते हुए पूर्णिमा की संध्या में होलिका दहन कर बुराइयों का अंत किया जाता है। सोमवार को होलिका दहन और मंगलवार को होली को लेकर रंग व गुलाल का दौर चलेगा।