पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saria News Power Supply Disrupted In Saria Area For 96 Hours Outrage Among People

सरिया क्षेत्र में 96 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित, लोगों में आक्रोश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरिया क्षेत्र में बीते चार दिनों अर्थात 96 घंटे से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित है जिससे आम-अवाम परेशान है। क्षेत्र में बीते दिनों आये हवा व बारिश से 33 हजार के बिजली तार गिरने की बात कही जा रही है। इसके कारण लगातार 96 घंटे से विद्युतापूर्ति बाधित है। लोगों का इस गर्मी में बिजली के बिना जीना मुश्किल हो रहा है और बिजली आने की संभावना नहीं दिख रही है इससे लोग परेशान हैं। इस दौरान जहां अधिकारियों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है वहीं लोगों के मोबाइल चार्ज के अभाव में बंद पड़े हुए हैं। इसके साथ ही बिजली नहीं रहने से बच्चों को पढ़ाई व होमवर्क करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसके अभाव में कई छोटे-मोटे उद्योग धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। सरिया बाजार समेत आसपास के गांवों के लोग बिजली को लेकर परेशान हैं। इतने लंबे समय से बाजार में लाइन नहीं रही तो बिजली आने में और कितने समय लगेंगे यह जानने की कोशिशें सभी लोग अपने-अपने स्तर से कर रहे हैं। स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है क्योंकि जेई, एसडीओ समेत विभाग के अन्य कर्मियों के मोबाइल बंद हैं जिससे उनसे बातचीत नहीं हो पा रही है। इस मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधे हुए हैं। वैसे सरिया में बिजली की लचर-व्यवस्था की कहानी पुरानी है। जर्जर तारों व खंभे हल्की बारिश व आंधी में भी टूट कर गिर जाते हैं। जिससे अक्सर लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती है। फिलहाल सरिया में बीते 96 घंटे से बिजली गुल है इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...