पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Parasnath News Preparations For Holi Festival Completed In Madhuban Baba Bhomiya39s Punishment Court

मधुबन में होली महोत्सव की तैयारी पूरी, बाबा भोमिया का सजा दरबार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैन तीर्थस्थल मधुबन में होली महोत्सव को लेकर वयापक इंतजाम किया गया है। देश के विभिन्न प्रान्तों से जैन श्रद्धालुओं का जमावड़ा मधुबन में लगना शुरू हो गया है। मधुबन स्थित बाबा भोमिया का दरबार जो होली महोत्सव के अवसर पर आने वाले श्रद्धालु बंधुओं का केंद्रबिंदु रहता है के दरबार मे आरती और दर्शन करने वालों का तांता लगा रहता है। जैन श्वेताम्बर सोसाइटी के ट्रस्टमंडली द्वारा भोमिया बाबा जिसे सम्मेद शिखरजी के अधिष्ठाता के रूप में पूजा जाता है के दरबार को बड़े ही आकर्षक तरीके से सजाया गया है। विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार बनाये गए हैं । देश के विभिन्न प्रांत से आने वाले श्रद्धालुग पूनम के दिन रात भर भक्ति जागरण में लीन रह कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

मधुबन में होली पर देश के विभिन्न प्रान्तों से आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए बाजार के लोग इस दिन रंग गुलाल न खेलकर सब अपने अपने बिजनस पर फोकस डालते हैं और मन लगाकर बिजनस करते हैं। होली में आने वाले पर्यटकों की भीड़ भाड़ समाप्त होते ही मधुबनवासी होली खेलते हैं और होली मनाते हैं।

मधुबन स्थित बाबा भोमिया के दरबार में जुटे श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...