पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला दिवस पर आदर्श कॉलेज में प्रश्नोत्तरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खोरीमहुआ | आदर्श कॉलेज राजधनवार में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य सुखदेव प्रसाद ने की। जबकि कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर प्रफुल्ल कुमार सिंह एंव विवेक कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं समाज उत्थान में अहम भूमिका रही है। सबने अपने-अपने क्षेत्र में समाज के लिए कार्य किया है। जरूरत है महिलाओं को मार्गदर्शन देने का। जबकि प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में प्रथम विजेता मीनाक्षी मंजुला, द्वितीय स्थान गुलशन मिश्रा और तृतीय स्थान पर बंटी शर्मा रहे। जबकि कार्यक्रम का संचालनन राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रताप ने किया। इस दौरान मुकेश कुमार यादव, भीम पंडित, जावेद अख्तर, बंटी शर्मा, गुलशन कुमार मिश्रा, दीपक विश्वकर्मा, निशु कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियंका कुमारी, ब्यूटी कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।
खबरें और भी हैं...