अवैध महुआ शराब बिक्री पर रोक के लिए हुई छापेमारी
देवरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को देवरी थाना क्षेत्र के घोरंजी में लगने वाले साप्ताहिक हाट में बेचे जा रहे अवैध महुआ शराब की बिक्री रोकने के लिए एसआई पिकू प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी अभियान चला कर भारी मात्रा में महुआ शराब नष्ट करते हुए शराबियों को खदेड़ा गया। साथ ही महुआ शराब बेचने वाले को नहीं बेचने की नसीहत दी। छापामारी अभियान में कई जैप जवान मौजूद थे। इस बाबत देवरी थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि महुआ शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हर हाल में क्षेत्र को महुआ शराब से मुक्त किया जाएगा।
अवैध शराब को लेकर छापामारी करती पुलिस।