पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिहोडीह व बरमोरिया में शराब ठिकानों पर छापा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र सिहोडीह और बरमोरिया इलाके में शनिवार की देर रात को अवैध महुआ शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ छापामारी की गयी। छापामारी का नेतृत्व ट्रेनी आईपीएस सह मुफ्फसिल थाना प्रभारी मुकेश लुणायत ने किया। छापामारी अभियान में भारी मात्रा में जावा महुआ को मौके पर नष्ट कर दिया गया। वहीं बरामद महुआ शराब को भी जमीन पर बहा दिया गया। दोनों स्थानों पर शराब की भट्ठी को नष्ट कर दिया गया और शराब बनाने के काम में आने वाले उपकरणों को जब्त कर लिया गया। मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की थाना क्षेत्र के बरमोरिया और सिहोडीह अवैध रूप से महुआ शराब चुलाई का काम किया जाता है। उक्त सूचना पर छापेमारी की गई। छापामारी में कई जवान भी
शामिल थे।

खबरें और भी हैं...