पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Giridih News Raised Clinic In Pachamba Operating Without License For 15 Rains

पचंबा में बगैर लाईसेंस के 15 वर्षाें से संचालित क्लिनिक पर छापा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस से बचाव के लिए गिरिडीह जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। इस निमित तमाम पहलुओं पर बारिकी से नजर रखी जा रही है। शहर के उन क्लिनिकों को चिन्हित किया जा रहा है, जो जैसे-तैसे मरीजों का इलाज कर सिर्फ अपना कारोबार कर रहे हैं। साथ ही क्लिनिकल एंड स्टेब्लिशमेंट एक्ट का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। जिससे कोरोना वायरस को बढ़ावा मिल सकता है। इसी क्रम में एक मरीज की सूचना पर सिविल सर्जन अवधेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को सदर अस्पताल की एक टीम ने पचंबा गौशाला मोड़ स्थित डा ज्ञान प्रकाश के क्लिनिक पहुंची। जहां भारी गड़बड़ी उजागर हुआ। एक कमरे वाले क्लिनिक में मरीजांे के लिए न तो ट्वायलेट है और न ही कुर्सियां। लकड़ी के बेंच पर मरीजों को सुलाया गया था। यहां तक कि कमरे के बाहर रोड साईड खुले में बेंच पर सुलाकर एक 60 वर्षीय महिला को इंजेक्शन व स्लाईन लगाया जा रहा था। यह भी खुलासा हुआ कि वह क्लिनिक बगैर लाईसेंस के ही करीब 15 सालों से संचालित है। जब टीम पहुंची तो डा प्रकाश ने बताया कि हाल में लाईसेंस के लिए उन्होंने आवेदन दिया गया है। लेकिन जब सदर अस्पताल के रिकॉर्ड में उसे खंगाला गया तो पता चला कि उन्होंने कोई अप्लाई ही नहीं किया है। मौके पर टीम ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई है।

अवैध तरीके से चलाए जा रहे क्लिनिक : डा अशोक

इस बाबत जांच टीम में शामिल डॉ अशोक कुमार ने बताया कि फिलहाल बगैर लाईसेंस के ही अवैध तरीके से डा ज्ञान प्रकाश का क्लिनिक संचालित है। झूठ बोला गया कि हाल ही में लाईसेंस के लिए अप्लाई किया गया है। इसके अलावा क्लिनिकल स्टेब्लिशमेंट एक्ट का कोई फालो नहीं किया जा रहा है। मरीजों के लिए कोई सुविधा नहीं है। जैसे-तैसे इलाज किया जा रहा है। इस बाबत उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट की जाएगी।

इसी क्लिनिक पर की गई छापेमारी।
खबरें और भी हैं...