- Hindi News
- National
- Gandey News Ramcharitmanas Navah Parayana Mahayagya Begins With Kalash Yatra
कलश यात्रा के साथ रामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ की शुरुआत
गांडेय प्रखंड के जमडीहा में गुरुवार को जल यात्रा के साथ रामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ की शुरूआत हुई। विश्व कल्याणार्थ आयोजित महायज्ञ में गुरुवार को जय श्री राम के जयकारे तथा हवन पूजन से जमडीहा एवं आसपास के गांव भक्तिमय हो गये। आचार्य विद्या भूषण शास्त्री के सान्निध्य में गांडेय प्रखंड के जमडीहा कालीमंडा प्रांगण में हवन पूजन के साथ महिलाओं एवं कन्याओं ने विधिवत कलश लेकर पांच किलोमीटर दूर बराकर नदी तट पर पहुंचे जहां विधिवत पूजा के बाद कलश में जल भरकर महिलाएं एवं कन्याएं जमडीहा कालीमंडा प्रांगण स्थित यज्ञ स्थल पहुंचे तथा विधिवत कलश स्थापित कर महायज्ञ की शुरुआत की। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे तथा हवन पूजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। ढोल-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में भक्ति का अलग ही नजारा प्रस्तुत कर रही थी। जमडीहा कालीमंडा प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय रामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ को लेकर गठित यज्ञ कमेटी के राजेश यादव ने बताया कि आचार्य विद्या भूषण शास्त्री के सान्निध्य में आयोजित महायज्ञ में वृंदावन से आए प्रवचनकर्ता कन्हैयालाल द्विवेदी एवं मधुश्री प्रवचन से श्रद्धालुओं में भक्ति भाव जगाएंगे। कहा कि प्रवचनकर्ता 12 से 19 मार्च तक रात्रि सात बजे से ग्यारह बजे तक रामकथा के विभिन्न प्रसंगों का कथावाचन कर श्रद्धालुओं में भक्ति रस में सराबोर करेंगे। मौके पर यज्ञ कमेटी के धनराज राणा, सुनील यादव, केदार राणा, नरेश यादव, पप्पू कुमार राणा, अर्जुन प्रसाद यादव, राजेश यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।
नवाह परायण महायज्ञ को लेकर निकले कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।