पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली की रात घर में घुसकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली की रात एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामला घोड़थंबा इलाके का है। जहां होली की रात एक युवक ने रिश्ते की दादी से घर में घुसकर दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। महिला के आवेदन पर घोड़थंबा ओपी पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है। महिला ने ओपी में आवेदन देकर अपने ही गांव के अविवाहित युवक मनीष विश्वकर्मा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मंगलवार देर रात करीब दस बजे शौच करने के लिए कमरे से से जैसे ही बाहर निकली पूर्व से घात लगाकर छत पर बैठे मनीष ने पीछे से पकड़ लिया। लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाती तबतक युवक महिला को कमरे में ले गया। जहां उसके साथ मारपीट व डरा धमका कर दुष्कर्म किया। महिला ने मनीष पर आरोप लगाया है कि वह एक माह से उसे परेशान कर रहा था। बावजूद उसके रवैये में कोई बदलाव नहीं आया था। इस बाबत ओपी प्रभारी आर के पांडेय ने बताया ग्रामीणों ने आरोपित युवक मनीष विश्वकर्मा को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

खबरें और भी हैं...