वादा याद दिलाओ रैली की सफलता पर चर्चा
मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी सेविका, सहायिक और पोषण सखी के मानदेय में बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों को पूरा करने के संबंध में दिए गए आश्वासन को लगभग तीन माह से अधिक हो गया है। लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं होने से सेविका, सहायिका और पोषण सखी आक्रोशित हैं। उक्त बातें झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष देवंती देवी ने कही। महासंघ के आह्वान पर 16 अप्रैल को रांची रैली वादा याद दिलाओ रैली की सफलता के लिए 15 मार्च को जमुआ प्रखंड कार्यालय में बैठक की गई है। जिसमें महासंघ के महामंत्री अशोक सिंह नयन सहित अन्य जिला औ राज्यस्तरीय नेताद्वय हिस्सा लेंगे। बैठक में जमुआ प्रखंड के सभी सेविका, सहायिका अौर पाेषण सखी
हिस्सा लेंगे।