- Hindi News
- National
- Chatro News Robbery By Breaking The Lock Of The Office Of The Finance Company
फाइनेंस कंपनी के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी
होली की छुट्टी में घर गए एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में अपराधियों ने ताला तोड़कर रखे सामान की चोरी कर लिया। मामला देवरी थाना क्षेत्र के चतरो-बरवाडीह मोड़ की है, जहां पर एक किराया के मकान में फाइनेंस कम्पनी का ब्रांच संचालित है। इस बाबत फाइनेंस कंपनी के चतरो ब्रांच मैनेजर उदय कुमार रजवार ने देवरी थाना में आवेदन दिया है। उल्लेख किया है कि बीते 7 मार्च को होली की छुट्टी में घर गए हुए थे। 12 मार्च को ब्रांच खोलने गए तो ब्रांच के मुख्य दरवाजे का कुंडी टूटा हुआ था व अंदर में रखे बैटरी, इनवर्टर व एक प्रिंटर गायब था। इस बाबत देवरी थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि आवेदन मिला है मामले की जांच की जा रही है।