एसएसवीएम में आरएसएस किया होली मिलन समारोह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गिरिडीह नगर की ओर से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में होली मिलन समारोह काआयोजन हुआ। मौके पर जिला संघचालक ब्रजनंदन प्रसाद, नगर संघचालक सांवरमल शर्मा वैद्य, जिला प्रचारक विकास गौतम, विभाकर पांडेयउपस्थित हुए। जिला प्रचारक ने कहा कि भारत में होली बसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। रंगों का त्योहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह पर्व सामाजिक सद्भाव प्रेम बंधुत्व का संदेश देता है। संघ ऐसे उत्सवों के माध्यम से एक दूसरे को गुलाल लगाकर सामाजिक समरसता का भाव जगाने का काम करता है। मौके पर काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। ढोल मजीरा पर होली के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किया गया। समारोह में मुकेश रंजन सिंह विभाग सह कार्यवाहक, सत्यम सिंह, सन्नी सिंह, नलिन कुमार, चुन्नूकांत, विनय कुमार सिंह, संतोष खत्री, संदीप खंडेलवाल, राजेन्द्र लाल बरनवाल समेत काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।
होली गीत के साथ करताल बजाते लोग।