सरिया के प्रवासी मजदूर की गोवा में सड़क दुर्घटना में मौत
सरिया थाना क्षेत्र के बंदखारो के एक प्रवासी मजदूर की मौत शुक्रवार को गोवा में एक दुर्घटना में हो गयी। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार बन्दखारो निवासी अमिन मियां का 22 वर्षीय पुत्र आलम अंसारी गोवा में रोलर ऑपरेटर के रूप में काम करता था। जहां काम करने के दौरान शुक्रवार को रोलर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और रोलर में दबकर उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।
गोवा में हादसे के दौरान रोलर के नीचे दबा मजदूर।