पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सौरभ की छत से गिरकर हुई थी मौत : मां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पचंबा के गढ़ मोहल्ला के बीज व्यवसायी सौरव कंधवे के हत्याकांड की गुत्थी को पचंबा पुलिस ने सुलझा लिया है। 1 मार्च को सौरव कंधवे की लाश उसके घर के दरवाजे के बाहर खून से लथपथ हालत मंे मिली थी। लेकिन हत्या का कोई सुराग नहीं मिला। लेकिन स्थानीय लोगांे ने हत्या का मामला बताते हुए सड़क जाम किया था। स्थानीय विधायक भी पहुंचे थे। फिर मृतक की मां ललिता देवी के लिखित बयान पर हत्या का केश दर्ज किया गया था। लेकिन पचंबा पुलिस ने भले ही हत्या का केश अज्ञात पर दर्ज कर लिया। लेकिन बहुत कुछ हकीकत पहले ही दिन ढूंढ निकालने में कामयाब रही थी। सच्चाई भी वही सामने आया। जिसने हत्या का केश दर्ज कराया था, वही ललिता देवी ने पांचवें दिन पुलिस के सामने सारी सच्चाई उगल दी और लिखित में बयान दिया कि सौरभ की हत्या नहीं हुई है, बल्कि सौरभ की छत से गिरकर मौत हुई है। बताया कि सौरभ पहली मंजिल पर उस कमरे में सोता था, जिस कमरे की खिड़की में दरवाजा भी नहीं लगा है। इसके साथ ही वह उसी खिड़की के सहारे रात में हमेशा लघुशंका भी करता था। घटना की रात वह करीब 1 बजे तक मोबाईल में पबजी गेम खेला। इसके बाद 3 बजे उसकी नींद खुली और उसी खुली खिड़की के सहारे लघुशंका कर रहा था। उसी दौरान नीचे जा गिरा। गिरने की आवाज सुनकर नीचे जाकर देखी, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिर हो हल्ला पर आसपास के लोग पहुंचे। लेकिन मां ने ये भी बताया कि उसका बेटा छत से लघुशंका करता था यह बात बाेलने में उसे शर्म आ रही थी, लिहाजा घटना के दिन उसने चुप्पी साध ली, लेकिन सच्चाई यही है। इसके अलावा मृतक के भाई ने भी पुलिस को यही बताया। इसके साथ ही सौरव के हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। जिसमें स्पष्ट हो गया कि ये मामला न तो ऑनर किलिंग का है और न ही उसने सुसाईड किया था। बल्कि लापरवाही व गलत आदत ने उसकी जान ले ली।

इसके बाद 3 बजे उसकी नींद खुली और उसी खुली खिड़की के सहारे लघुशंका कर रहा था। उसी दौरान नीचे जा गिरा। गिरने की आवाज सुनकर नीचे जाकर देखी, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिर हो हल्ला पर आसपास के लोग पहुंचे। लेकिन मां ने ये भी बताया कि उसका बेटा छत से लघुशंका करता था यह बात बाेलने में उसे शर्म आ रही थी, लिहाजा घटना के दिन उसने चुप्पी साध ली, लेकिन सच्चाई यही है। इसके अलावा मृतक के भाई ने भी पुलिस को यही बताया। इसके साथ ही सौरव के हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। जिसमें स्पष्ट हो गया कि ये मामला न तो ऑनर किलिंग का है और न ही उसने सुसाईड किया था। बल्कि लापरवाही व गलत आदत ने उसकी जान ले ली।

तकनीक के सहारे हकीकत तक पहुंची पुलिस : थानेदार

इस सम्बन्ध में पचम्बा थाना प्रभारी शर्मानन्द सिंह ने बताया कि एक मार्च को सौरभ की मौत हुई थी। मौत के बाद सौरभ की मां ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिसिया जांच के दौरान सारी सच्चाई सामने आ गई। परिजनों व उसके साथियों से गहन पूछताछ की गई। परिजन बार बार बयान बदलते रहे। लेकिन पुलिस तकनीक सहारे के साथ तह तक पहुंची और हकीकत बाहर आया। मां ने इस बात को लिखित दिया है कि सौरभ खिड़की से खुद ही गिरा है। जिससे उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सौरभ के सिर पर एक जगह ही चोट आई है।

सौरभ की फाइल फोटो।
खबरें और भी हैं...