सवर्ण मोर्चा ने मनाया होली मिलन समारोह
मधुबन | पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत बराकर नदी के किनारे अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। पीरटांड़, गिरिडीह, बेंगाबाद, गांडेय आदि क्षेत्र के सवर्ण समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में विनय शर्मा, चुन्नूकांत सिन्हा, उपेंद्र सिंह, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ई. संजीव सिंह, अशोक सिंह, सुजीत सिंह, सुरेश सिंह, रोशन सिन्हा, अरविंदचंद्र राय, फलेंद्र सिंह, अरूण कुमार, कर्मवीर पंडा, अंकित पांडेय थे।