निर्भया के दोषियों को फांसी के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थानीय संघ कार्यालय में गुरुवार को एक बैठक की गई। जिसमें अभाविप के नगर इकाई और कॉलेज इकाई के कार्यकर्ता मौजूद थे। इसमें मुख्य रूप से निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की मांग के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने तथा कॉलेज में विभिन्न मुद्दों की समस्या को हल करने का निर्णय लिया गया। आगामी 26 मार्च को गिरिडीह कॉलेज परिसर में अभाविप कार्यकर्ता द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। मौके पर मौजूद उज्जवल तिवारी, विजय ओझा, मंटू मोदी, भोला राम, रोशन राय, राहुल पासवान, धीरेन्द्र वर्मा, मुकेश किस्कू आदि लोग मौजूद थे।